Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दसवीं मे 98•2 प्रतिशत प्राप्त कर रचा कीर्तिमान अपर्णा मिश्रा *

भाटापारा ग्लोबल न्यूज संवाददाता जुगल किशोर तिवारी

*भाटापारा अपर्णा मिश्रा ने हासिल की गौरवपूर्ण उपलब्धि विधायक सहित नगरवासियों ने दी बधाई*
भाटापारा 16 अप्रैल/परिश्रम से निखरती है प्रतिभा एवं प्रतिभा से होता है गौरवपूर्ण उपलब्धि का निर्माण, नगर की होनहार बालिका अपर्णा मिश्रा ने ऐसा ही कुछ कीर्तिमान रचा जिससे शहर मे गर्व एवं हर्ष का माहौल निर्मित हो गया तथा परशुराम वार्ड स्थित निवास मे बधाइयों का तांता लग गया, गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल मे सीबीएसई कक्षा दसवीं की छात्रा अपर्णा मिश्रा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा की सुपुत्री है उन्होने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98•2प्रतिशत अंक प्राप्त किया तथा समूचे क्षेत्र को गर्व एवं हर्ष से भर दिया
विधायक एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष द्वारा बधाई
नगर की होनहार बिटिया के गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर बधाई देने का सिलसिला जारी है इसी कड़ी मे क्षेत्र के विधायक इन्द्र साव द्वारा इस उपलब्धि पर बिटिया को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी,पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी,अपर्णा मिश्रा से उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे मे जानकारी लिए जाने पर उच्च प्रशासनिक सेवा मे जाने की इच्छा उन्होने जताई
विभिन्न संगठनों एवं नागरिक जनों द्वारा बधाई
होनहार बिटिया की उपलब्धि पर निवास मे उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा था तथा विद्यालय प्रबंधन  विभिन्न संगठनों तथा नागरिक जनों द्वारा निवास मे पंहुच कर बधाई एवं शुभकामनाएं देने का क्रम दिखाई दे रहा था इसी कड़ी मे रामरतन मूंधड़ा, तरुण मूंदड़ा, अटल त्रिवेदी,मनीष मिश्रा, आलोक मिश्रा,संतोष सोनी, लक्ष्मी पाण्डेय अजयकांत शुक्ला  मुकेश शर्मा,नितिन शुक्ला प्रमिला साहू राजदीपक पाण्डेय, अजीत बाजपेयी अयूब बांठिया, दीपक टिकरीहा, राधा चरण तिवारी,राजेश भृगु,गोपाल शर्मा,अनुराग शर्मा,हंसराज बंसल,नवीन बक्श पुनीत मानिकपुरी,कुबेर यदु,आनंदमोहन मिश्रा,दीपक मिश्रा, देवेश पाण्डेय, कमल नारायण यदु,प्रेम बंजारे,हेमंत वर्मा,बब्बू शुक्ला,शैलेष तिवारी राजीव तिवारी,सुधीर मिश्रा,छोटे त्रिवेदी, राजेन्द्र वर्मा, राजेश झंवर, डाॅ वाय पी सोनी गिरधर गोपाल शर्मा,गिरिराज चावड़ा आदि द्वारा बधाई एवं शुभकामनाए दी गयी

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*