
*शा .उ .मा .विद्यालय कोटा में बाल जागरूकता एवं चेतना कार्यक्रम मनाया गया*
*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट****”बच्चों के बाल अधिकार व संरक्षण हमारा दायित्व है .. ” – न्यायाधीश केवरा राजपूत*
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा बाल जागरूकता एवं चेतना कार्यक्रम मनाया गया,
करगीरोड, कोटा : स्कूल की छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में विभिन्न विभाग प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आज की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश श्रीमती केवरा राजपूत, कोटा थाना प्रभारी टी एस नवरंग, कोटा थाना उप निरीक्षक शिवकुमार साहू, नायब तहसीलदार राकेश सिंह, सीडीपीओ कोटा स्मिता शुक्ला, सीडीपीओ कोटा सुरुचि श्याम महिला एवं बाल विकास विभाग, सूरज साहू परिवहन विभाग सुविधा केंद्र प्रभारी एवं प्राचार्य आशा दत्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन व वंदना के साथ हुआ, इस अवसर पर संस्था की छात्राओं द्वारा आकर्षक पारम्परिक लोकनृत्य कर्मा नृत्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
न्यायाधीश केवरा राजपूत जी द्वारा सभी छात्राओं को महिला उत्पीड़न कानून, पास्को एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, थाना प्रभारी टी. एस. नवरंग द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक समझाकर जागरूक किया गया। परिवहन विभाग के द्वारा 16 वर्ष के छात्राओं का बिना गेयर वाली मोटर सायकल का लर्निंग लाइसेंस बनाया गया, साथ ही सूरज साहू के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देकर सभी छात्राओं को जागरूक किया गया, प्राचार्य आशा दत्ता जी ने भी सभी बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए शुभकामना आशीर्वाद दिए साथ ही सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में सुलेश पाण्डेय अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, सदस्य कमल आहूजा, की गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता डॉ. रामबाबू गुप्ता ने किया, शिक्षा विभाग से व्याख्यातागण श्रीकांत साहू, डॉ. आर. बी. गुप्ता, निर्मला बंजारे, रक्षा दुबे, रंजना गंधर्व, मनोजनी भानू, अजीत गेरा, पंकज गंधर्व, गौरी शंकर साहू, शारदा मिश्रा, संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी, रामकुमारी यादव, लक्ष्मी प्रसाद, अजीत यादव, दीपक यादव, मोहनमती राज व बड़ी संख्या में छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रही।


