Global news live
अमरकंटकसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में बारिश से मौसम हुआ ठंडा,सैलानियों को शाल स्वेटर की आई याद *

अमरकंटक में बारिश से मौसम हुआ ठंडा,सैलानियों को शाल स्वेटर की आई याद ।
**अमरकंटक -ग्लोबल न्यूज़ लाइव वेब रिपोर्टर श्रवण उपाध्याय**
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से क्षेत्र में ठंडक का वातावरण निर्मित हो गया है ।
अमरकंटक में अनेक जगहों से आए हुए तीर्थ यात्री , पर्यटक व स्थानीय जन मानस को आज के बारिश होने के कारण ठंड के दिनों में पहनने ओढ़ने के वस्त्र याद आने लगे । अमरकंटक का अचानक बदलाव क्षेत्र के साथ ही साथ बाहर से आए सैलानियों को बहुत आनंद का अनुभव हो रहा है ।
नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने आज के मौसम में घुली ठंडक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमरकंटक में अचानक हुई बारिश से ठंड का माहौल बन गया है जिससे गरम कपड़ो की आवश्यकता महसूस हो रहा है । अमरकंटक के चारो ओर हरे भरे वनों के कारण बारिश होने से जलवायु में परिवर्तन होता रहता है ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*