Global news live
कांकेरछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव सा*



*एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी कर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा*

कोण्डागांव। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में जल संसाधन विभाग कोण्डागांव में पदस्थ कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम के सरकारी निवास में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। कार्यपालन अभियंता पर ठेकेदार से रिश्वत लेने का आरोप है। ठेकेदार द्वारा की गई शिकायत के बाद ये कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से की है। अधिकारी पर एक्सटेंशन के काम को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 7 लाख रुपए राशि मांगने का आरोप है अधिकारी से बातचीत को ठेकेदार ने टेप कर लिया और मामले की शिकायत की, अधिकारी को ठेकेदार द्वारा 17 मई को पहली किस्त के रूप में 50 हजार की राशि दी गई, इसी समय एसीबी टीम ने छापेमारी की कार्रवाई कर अधिकारी के निवास पर दोपहर तक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बंद कमरे में दस्तावेज खंगालती रही, 

ज्ञात हो कि इनके पूर्व में भी इसी विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आर.बी.सिंह, सहायक अभियन्ता चौरसिया व उपअभियंता को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था जिन्हें 2 माह तक जेल की हवा खाना पड़ा था, जिनका मामला कोण्डागांव न्यायालय में विचाराधीन है। जलसंसाधन विभाग संभाग कोण्डागांव में वर्षो से भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम चल रहा है,कई अधिकारियों को विभागीय स्तर पर सस्पेंड किया गया था, इसी कड़ी में तुलसीराम मेश्राम को भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।एसीबी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर कोण्डागांव न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जगदलपुर जेल भेज दिया गया है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*