Global news live
रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मोहन साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो रूपये के गबन के पासिंग अधिकारी पर F.I.R. दर्ज नही करने, आरोप पत्र जारी कर खानापूर्ति *

*ग्लोबल न्यूज मनोज शुक्ला की रिपोर्ट*

रायपुर। जिला सहकारी बैंक केंद्रीय रायपुर में कर्मियों ने बैंक को ही चूना लगा दिया है। बैंक में कार्यरत कर्मियों ने करोडो रुपये का गबन किया है, जिसकी शिकायत राज्यपाल से की गई है। शिकायत के अनुसार बैंक में कार्यरत कर्मियों ने सुनियोजित तरीके से सीओडी शाखा में करोडो रुपये का गबन किया, जिसकी प्रारंभिक जाँच में पुष्टि हुई है। राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पदस्थ कर्मियों जिसमे सहायक लेखापाल, कनिष्ठ लिपिक, कैशियर व अन्य पर करीब पांच करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप है।

राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो की राशि का गबन किया गया जिसके तहत F.I.R. दर्ज भी कराई गई जिसके तहत आज दिनांक तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई सूत्रों की माने तो उक्त बैंक के एक कर्मचारी मोहन साहू जिसे आरोप पत्र जारी किया जा चूका है , जानकारी के अनुसार लगभग समस्त करोडो रूपये के गबन मे मोहन साहू ही पासिंग अधिकारी है , मुख्य आरोपी के ऊपर किसी तरह की कोई कार्यवाही ना करते हुवे छोटे छोटे कर्मचारियों पर अपराध दर्ज कराया गया , वहीं मोहन साहू इन सभी कार्यवाही से बिना डरे एक राजनैतिक पार्टी का प्रचार भी कर रहे है। कार्यवाही की बात करे तो कार्यवाही के नाम पर कुछ होता प्रतीत नहीं हो रहा है सभी मिलकर आरोपियों को बचाने मे लगे है। सूत्रों की माने तो सभी उच्चय अधिकारी बड़े नेता, मुख्यमंत्री, मंत्री, वो भी दोनों पार्टी के साथ मोहन साहू की फोटो को देख घबरा रहे?
फ़ाइल फोटो संलग्न

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*