
जनपद पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत के जन प्रतिनिधियों के द्वारा गार्डन को उजाड़ कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

//ग्लोबल न्यूज कोटा// हरीश चौबे/रामनारायण यादव की रिपोर्ट*
करगीरोड (कोटा) कोटा जनपद पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मनमाने रवैए से कोटा नगर पंचायत क्षेत्र परिसर व्यवहार न्यायालय के सामने के वार्ड नं 3 में लगभग 28 साल पहले बने हरे भरे गार्डन के रखरखाव बनाने रखने के बजाय गार्डन में सुरक्षा के तार हटाकर जेसीबी मशीन से गढ्ढे खेदकर 9 लाख की लागत से जनपद पंचायत कोटा के सामान्य सभा के प्रस्ताव के अधार पर पर दुकान बनवाया जा रहा है, वहीं यहां कोटा ब्लाक प्रमुख कार्यलय व्यवहार न्यायालय, अनुविभागीय राजस्व विभाग, तहसील, जनपद पंचायत कोटा, महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, जैसे कार्यलय होने के बाद भी यहां दिन भर हजारों आम जनता और विभागीय अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है,इसके बाद भी यहां ना कार्यलय में आगंतुकों की बैठने तक की व्यवस्था नहीं है,।
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 1985 86 में हुआ निर्माण होते समय तहसील में शिलालेख स्थापित किया गया है जिस पर भारत सरकार के प्रतीक चिन्ह एवं वर्षा मापक यंत्र भी लगा हुआ है उक्त स्थान पर गार्डन उद्यान बना हुआ है वृक्षारोपण कर लाइट एवं फेंसिंग है जो हमारे कोटा नगर पंचायत की धरोहर है परंतु जनपद पंचायत कोटा द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए उक्त धरोहर एवं प्रतीक चिन्ह एवं उद्यान को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। नगर में जन आक्रोश व्याप्त है अगर किए जा रहे हैं अवैध निर्माण बंद नहीं किया जाएगा तो आम जनता के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी समस्त जवाबदारी जनपद पंचायत कोटा की होगी तहसील कार्यालय परिसर ही एकमात्र ऐसा परिसर है जहां पर गार्डन बना हुआ है जहां आम नागरिक अपने कामकाज के लिए तहसील परिसर आते हैं लोगों के आने जाने के लिए वहां पर्याप्त स्थान बना हुआ है, इसके पहले भी जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा जनपद पंचायत के सामने गार्डन में कैंटीन के बाजू में कमरे का निर्माण कराया गया एवं उक्त निर्माण कार्यों में पेड़ों की बलि दे दी गई। गार्डन को उजाड़ने का कार्य अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है
गार्डन में परिसर में कोई अवैध निर्माण होता है, ।तो हम इसका विरोध करते हैं । यह गार्डन बहुत ही पुराना है इसको बल्किन सवारने की जरूरत है । वेंकटलाल अग्रवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ।
विकास सिंह ठाकुर समाज सेवी का कहना है कि गार्डन में दुकान बनाकर छोटा किया जा रहा है, आसपास की हरियाली नगरवासियों से छीनी जा रहा है, तत्काल निमार्ण बंद होना चाहिए अगर निर्माण कार्ड बंदी हो तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी जनपद पंचायत सीईओ की होगी ।कोटा जनपद पंचायत सी ईओ युवराज सिंन्हा का कहना है कि उक्त निर्माण कार्य के लिए सामान्य सभा की बैठक हुई थी उसी में निर्णय लेकर बनाया जा रहा है। एवं नगर पंचायत सीएमओ से मौखिक बात होने के बाद निर्माण कराया जा रहा है। उक्त जगह पर दुकान निर्माण कराया जा रहा है जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा
नगर पंचायत की जमीन पर बीना एनओसी के कराया जा रहा अवैध निर्माण।
नगर पंचायत सीएमओ एस एस खुटे का कहना है कि अवैध निर्माण की जानकारी मिली है नोटिस जारी करता हूं ।
वार्ड पार्षद उषा गोस्वामी का कहना है कि इस संबंध में सूत्रों से जानकारी मिली है जनपद पंचायत के द्वारा कोई भी एन ओ सी नहीं ली गई है। लोगों का विरोध है
: नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल का कहना है कि गार्डन को उजाड़ कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। सीएमओ को बोलकर कल नोटिस जारी करवाते हैं और अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए
मनोज कुमार गुप्ता वकील का कहना है कि उक्त गार्डन में समुचित बैठने की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे बाहर से आए हुए ग्रामीणों को बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी गर्मी के समय ग्रामीण इधर-उधर भटकते हैं एवं वर्षा ऋतु में उक्त गार्डन में वृक्षारोपण किया जाना उचित होगा इस तरह का अवैध निर्माण उचित नहीं है।



