Global news live
कांकेर

*कार्य में मद्यपान कर उपस्थित तीन मतदान कार्मिक निलंबित*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*कार्य में मद्यपान कर उपस्थित तीन मतदान कार्मिक निलंबित*

*कोण्डागांव, 6 नवंबर 2023/* कार्य में मद्यपान कर उपस्थित तीन मतदान कार्मिकों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने निलंबित कर दिया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् मतदान कार्मिक के रूप में दायित्वों के निर्वहन हेतु मतदान केन्द्र हेतु रवानगी के दौरान सोमवार 6 नवंबर को प्रधान अध्यापक श्री नारायण सिंह मंडावी, प्रधान पाठक श्री देवेन्द्र कुमार नेताम एवं सहायक शिक्षक टी (एलबी) श्री चरणनसिंह मरकाम मद्यपान कर उपस्थित थे। उनका सामग्री वितरण स्थल में उपस्थित डॉक्टरों की टीम से मुलायजा कराया गया जिसमें उक्त कर्मचारियों के मद्यपान किये जाने की पुष्टि की गई। मतदान कार्मिकों की इस अनुशासनहीनता तथा निर्वाचन कार्य के प्रति उदासीनता दिखाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 (1) (2) (3) के उलंघन के फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 की धारा 9 (1) (क) के अंतर्गत दण्डनीय पाते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*