Global news live
करगी रोड कोटा

*ग्राम पंचायत लिटिया सरपंच हटाई गई शासन के कीमती मत का दुरुपयोग के तहत दोषी पाई गई*

//करगी रोड कोटा ब्यूरो की रिपोर्ट//

//वित्तीय अनियमितता की दोषी पाई गई सरपंच पद से हटाई गई,6 साल तक चुनाव लड़ने से वंचित।//


कोटा । जनपद पंचायत अन्तर्गत
ग्राम पंचायत लिटिया के सरपंच ने अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता की है। इस मामले की जांच चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद सरपंच दुलेश्वरी नेताम वित्तीय अनियमितता की दोषी पाई गई। इस पर कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए दुलेश्वरी नेताम को सरपंच पद से हटाने का आदेश जारी किया है।अनुविभागीय अधिकारी कोटा ने वित्तीय अनियमितता करने वाले दोषी ग्राम पंचायत लिटिया के सरपंच को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच दुलेश्वरी नेताम पर शासकीय राशि के अनियमितता की शिकायत कलेक्टर बिलासपुर जनदर्शन में ग्रामीणों ने की थी । इस मामले में जिले से जाँच टीम द्वारा जाँच कर रिपोर्ट सौंपी गई थी एसडीएम जिसका द्वारा कार्रवाई चल रही थी। महीनों भर मामला चलने के बाद राशि में गड़बड़ी का दोषी पाया है। इस आधार पर अनुविभागीय राजस्व कोटा ने वित्तीय अनियमितता करने का दोषी पाते हुए बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश दिनांक 21/06/जून 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 39.40 के अंतर्गत दोषी पाते हुए सरपंच पद से हटाया जाता है।


6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबंधित

शासकीय राशि गबन मामले में सरपंच के उपर सख्त कार्रवाई की गई है। पद से हटाने के साथ ही इस अधिनियम के तहत अगामी 6 साल तक किसी प्रकार के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंधित कर दिया है।

Latest news
*यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात*