कोरबा

*जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के द्वारा रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप*

कोरबा दिव्येदु मृधा की रिपोर्ट

कोरबा सहकारी बैंक का शाखा प्रबंधक मांग रहा 50 हजार की रिश्वत, रिश्वत नहीं देने पर भुगतान करने में कर रहा आनाकानी


कोरबा — जिला सहकारी केंद्रीय बैंक हरदी-बाजार दीपका के शाखा प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप लगाना वाला व्यक्ति हरदीबाजार समिती का प्रभारी प्रबंधक है, जिसका कहना है,कि शाखा प्रबंधक द्वारा धान खरीदी के दौरान जीरो शाॅर्टेज राशि का आधा हिस्सा 50 हजार रुपए बतौर रिश्वत के रुप में मांगा जा रहा है। पैसे नहीं देने की स्थिती में शाॅर्टेज की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रबंधक का कहना है,कि उसे धान खरीदी के दौरान जिस दुकानदार से सुतली की खरीदी की गई थी उसके साथ ही चौकीदार को वेतन का भुगतान करना है लेकिन बैंक के शाखा प्रबंधक की मनमानी के कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी प्रबंधक ने कलेक्टर से शिकायत की है।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*