Global news live
बिलासपुर

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छ. ग. कार्यकारिणी सदस्य की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न*

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छ. ग. के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कलिन्द्री कुंज के प्रदेश कार्यालय में संपन्न लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय


बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ :– आज कलिन्द्री कुंज बिलासपुर के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सत्यनारायण पटेल प्रदेश महासचिव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजेश वर्मा प्रदेश सचिव फिरोज खान, यासीन मेमन की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

गौरतलब है कि ग्लोबल मीडिया एंड मीडिया संघ छ. ग. की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कलिन्द्री कुंज के प्रदेश कार्यालय संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा कई अहम फैसले लिए गए जिसमें अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षो के द्वारा प्रदेश पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सदस्या अभियान चला कर नये सदस्यों को सदस्यता दिए जाने उपरांत सदस्यता कार्ड दिसम्बर 2023 के अंतिम सप्ताह तक प्रदान करने की बात कही गई।
इसके साथ ही आगामी वर्ष 2024 से सभी सदस्यों का बीमा कराने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई ताकि किसी अनहोनी के वक्त बीमा का लाभ संगठन के सदस्य को मिल सके।
जल्द ही बिलासपुर स्थित नवीन प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन होना है इस उद्घाटन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें कई राजनैतिक और प्रशासनिक हस्तियां शामिल होंगे इस आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए आगामी 01 अक्टूबर को पुनः प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है। इस आयोजन को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले के पदाधिकारियों की राय मांगी गई है ताकि प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारोह को भव्य रूप दिया जा सके।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*