पंखाजूर

* मवेशियों का आतंक अभी भी जारी है*

आवारा पशुओं का आतंक अभी भी जारी है।

**बिप्लब कुण्डू की रिपोर्ट**
**पखांजूर-कांकेर**
शहर में आवारा पशुओं का आतंक अभी भी जारी है शहर में माटोली चौक से लेकर 32रोड अंजारी नाला,पीव्ही 116 मार्ग,नया बाजार चौक,पुराना बाजार चौक सड़क के आजु-बाजू में सभी समय तक जगह-जगह आवारा पशु बैठे हुए घूमते हुए व आपस में लड़ते हुए दिखाई दे जाएंगे जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी रात को होती है अंधेरे में पशु सही सलामत दिखाई नही देती जिस कारण बहुत बार दुर्घटना का स्वीकार आने जाने वालों को राहगीर को उठाना पड़ता है।गाड़ियों को बहुत ही बच कर निकालना पड़ता है। प्रशासन के द्वारा कुछ समय पहले रोका-छेका अभियान चलाया गया था जो की पूर्णतः निष्फल होता हुआ दिखाई दे रहा है। आम जन मानस को अभी भी प्रशासन से उम्मीद लगी हुई है कि प्रशासन जल्द ही इस पर कोई सख्त कार्यवाही करेगी और इस समस्या से निजात दिलाएगी।
इस विषय मे अशीम राय जिला भाजपा उपाध्यक्ष का कहना है कि सरकार द्वारा रोका-छेका अभियान निष्फल है जगह जगह पर गांव गांव में गोठान बनाया गया उस सब गोठान खाली पड़ी हुई है, सरकार द्वारा सभी गोठान को बंद कर देना चाहिए यदि सरकार द्वारा नही चलाया जा रहा है तो,सड़क के दोनों और बीच सड़क पर मवेशी का डेरा बना हुआ है जिससे आये दिन दुर्घटना होते रहता है।नगर पंचायत को चाहिए कि इस को लेकर तुरंत कार्यवाही करे और आवारा घूम रहे पशु को पकड़ कर गोठान में पहुचाये।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*