Global news live
पंखाजूर

-किसान से हुई धोखाधड़ी पट्टे के नाम पर*



**बिप्लब कुण्डू की रिपोर्ट**

**पखांजुर-कांकेर ग्लोबल न्यूज**
किसान के साथ पटवारी ने किया धोखाधड़ी,ग्राम पंचायत जनकपुर के माखन दास पिछले 22 साल से रोजीरोटी के लिए अन्य शहर जगदलपुर में रहकर गाड़ी चलाता है,खेती किसानी के समय घर आता है और खेत मे धान की फसल लगाकर फिर गाड़ी चलाने निकल पड़ते हैं, जिसका फायदा किसान के भाई बहू ने पटवारी से मिलीभगत कर उठाया गया,किसान को कानो कान खबर तक नही लगा उसके पट्टे में भाई बहू का नाम शामिल कर लिया गया,किसान जब पंजीयन के लिए नक्सा खासरा निकला तो पता चला पट्टे में भाई बहू का नाम भी हैं ऐसे में पटवारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता हैं किसान को जानकारी बिना दिए इस प्रकार की कार्य को अंजाम देकर खुद के कार्य पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम कर रहे पटवारी,किसान को जैसे पटवारी द्वारा किया गया फर्जी काम की जानकारी मिला तो तहसील पहुचकर तहसीलदार से शिकायत किया साथ ही फर्जी कार्य करने वाले पटवारी पर कार्यवाही की मांग किया,जबकी पट्टे में नाम शामिल से पहले पंचायत तथा परिवार के अन्य सदस्य के सहमति अनिवार्य होता है किसी का कोई आपत्ति हो तो नाम जोड़ना तथा काटने का अधिकार पटवारी का नही होता,ऐसे में अगर पट्टा धारी उपस्थित नही होता तो 3 बार लगभग पट्टाधारी को नोटिस के माध्यम से सूचना देना अनिवार्य होता है, पर यहाँ ऐसा बिल्कुल भी नही किया गया गुपचुप तरीके से भाई बहू तथा पटवारी दोनो मिलकर पट्टाधारी किसान को जानकारी बिना दिए पट्टे में नाम चढ़ाया गया,अब किसान प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है



वही भरतलाल ब्रम्हे-तहसीलदार बांदे से पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरे आने के बाद इस तरह का कोई भी काम नही हुआ एसडीएम को आवेदन देकर इस का जांच करवा सकते है।यदि किसान को पता नही है तो दोषियो पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*