अमरकंटक

*अमरकंटक नवोदय विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस *


*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़* :- श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
//अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़// मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक मे विद्यालय के प्राचार्य एच.के.मीना के मार्गदर्शन व नेतृत्व में हिन्दी दिवस(14/09/23) का सफल आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर ‘हिन्दी पखवाड़ा’ कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्राचार्य महोदय का स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डाॅ ए के शुक्ला द्वारा पुष्प गुच्छ से किया गया। विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका श्रीमती मनोरमा कौशल द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के हिन्दी शिक्षक अतुल सिंह द्वारा राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई । शुभारंभ समारोह पर अतंर्सदनीय काव्य पाठ प्रातियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रत्येक सदन से दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिस्पर्धा के निर्णायक मंडल मे आशीष कुमार, अंबिका राय और भाग्यश्री साहू सम्मिलित हुए। माननीय प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम उपरांत आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया तथा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह पर विजेताओ को पुरस्कृत करने की घोषणा की। विद्यालय के हिन्दी प्रवक्ता एस के सोनी द्वारा नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त महोदय के संदेश का वाचन किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्रा एवं शिक्षकगण डी एस सेंगर,कृष्ण कुमार, दुर्गेश चन्द्रा, महेश्वर द्विवेदी,राजीव झा, शेख वाहिद, आर.के.सिंह, मुक्ता सरीन, रेणु मर्सकोले,एच पी पटेल,विद्या सोनी, मंजू मालवीय,अनिमा ओझा, एवं आशा पटेल आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Latest
*सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*