अंतागढ़

*विधायक नाग की अनुशंसा पर 70 लाख रुपए के विकास कार्य मंजूर/



*बिप्लब–कुंडू की रिपोर्ट**

दर्जनों की संख्या में आदिवासियों के देवगुड़ियों का होगा निर्माण

देवगुड़ी मरम्मत कार्य प्राचीन दँतेश्वरी माई गुड़ी के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपने विधानसभा क्षेत्र में फिर 70 लाख रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी है । विधायक अनूप नाग की अनुशंसा पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ऍवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने विधायक अनूप नाग के प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में आदिवासियों के देवस्थल देवगुड़ी निर्माण ऍवं देवगुड़ियों मे टीना शेड के निर्माण कार्यों सहित कई विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है ।
देवगुड़ी ऍवं टीना शेड निर्माण के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत
देवगुड़ी मरम्मत कार्य प्राचीन दँतेश्वरी माई गुड़ी हलबा बिनापाल के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत ईरकबुट्टा के देवगुड़ी मे 5 लाख रुपए की लागत से टीना शेड निर्माण, ग्राम पंचायत पित्तेभोड़िया मे भी टीना शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत माटोली मे भी टीना शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत टेमरुपानी मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत टेमरुपानी के आश्रित गाँव कनेचुर मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत ताड़ोकी के आश्रित गाँव कचवर मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत ताड़ोकी के आश्रित गाव सत्तीघाट मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत आमकोट मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत सिकसोड मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत हाँकेर मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कंदारी मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मंडागाव मे देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई ।

Latest
*लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित*