Global news live
करगी रोड कोटा

*तीरंदाजी लघु केंद्र शिवतराई के बच्चों को दस तीरंदाजी कीट निःशुल्क प्रदान किया गया*

*कोटा ग्लोबल न्यूज*

करगीरोड (कोटा)केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आनंद प्रकाश केरकेट्टा द्वारा तीरंदाजी लघु केंद्र शिवतराई के बच्चों को दस तीरंदाजी कीट निःशुल्क प्रदान किया गया। जिसमें धनुष 10 नग, कीवर 5 नग, बो स्टेंड 5 नग, चेस्ट गार्ड 8 नग, बो बेग 8 नग, फास्ट स्पून 1 बंडल 28 सितंबर 2023 को तीरंदाजी प्रशिक्षण लघु केंद्र शिवतराई विकास खंड कोटा जिला बिलासपुर को अपने सहयोगी श्री नरेंद्र साहू के साथ उपस्थित होकर बच्चों को प्रदाय किया।
केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री केरकेट्टा एवम श्री नरेंद्र साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब वनांचल ग्राम के आदिवासी बच्चे हैं, आपकी मेहनत और लगन को सम्मान करते है। आपको किसी भी तरह की अभाव होती है तो हमारा बैंक हर तरह से सहयोग प्रदान करेगा। आज तीरंदाजी के क्षेत्र में शिवतराई को राष्ट्र स्तर पर ख्याति प्राप्त है तथा राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने कड़ी मेहनत करने को कहा।
इस अवसर पर तीरंदाजी लघु प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक इतवारी राज, शास उच्चतर माध्यमिक शाला शिवतराई के प्रभारी प्राचार्य कुंज राम ध्रुव, संकुल समन्वयक शिवरतन करसायाल, सरपंच प्रतिनिधि दाऊ सिंह मरावी, श्री बैगा बाबा खेल समिति के सदस्य उपस्थित थे तथा सभी ने संयुक्त रूप से केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री आनंद प्रकाश केरकेट्टा का आभार प्रकट किए।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*