Global news live
करगी रोड कोटा

*कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ बीमार लाखों खर्च होने के बाद भी कोई भी व्यवस्था नहीं है*

*कोटा ब्यूरो कोटा अस्पताल बना रेफर केंद्र उल्टी-दस्त से प्रभावित 01-दर्जन से ऊपर मरीज कोटा-हॉस्पिटल में एडमिट…आधे से ज्यादा मरीज कोटा-नगर से वार्डो में पसरी गंदगी से सफाई व्यवस्था-चरमराई।*


*बीएमओ के आदेश के बाद ही बेड लगाएंगे हॉस्पिटल के वार्ड-बॉय–हॉस्पिटल के नर्सो-मरीजो के साथ करते है—दुर्व्यवहार।*





करगीरोड-कोटा:-उल्टी-दस्त से प्रभावित 01-दर्जन से ऊपर मरीज कोटा-हॉस्पिटल में एडमिट…आधे दर्जन से ऊपर मरीज कोटा-नगर के तत्कालीन नगर पंचायत अधिकारी के ट्रांसफर के बाद कोटा-नगर पंचायत के कुछ वार्डो में पसरी गंदगी से पूरी सफाई व्यवस्था-चरमराई नालियों के बीच से गुजरी पाइप लाइन लोगो के घरो तक पहुंची..25-बिस्तर-के हॉस्पिटल में गिनकर बिछाया गया बिस्तर हॉस्पिटल के बीएमओ के आदेश के बाद ही बेड लगाते है..हॉस्पिटल के वार्डबॉय मरीजों पर झल्लाते है ड्यूटी के दौरान अक्सर शराब के नशे में ही रहते हैं हॉस्पिटल के वार्डबॉय हॉस्पिटल के मरीजों सहित नर्सो से भी कर चुके हैं–दुर्व्यवहार..हॉस्पिटल में बेड लगाने के लिए बाहर से मजदूर बुलाए जाते हैं..तो वार्ड बॉय का हॉस्पिटल में क्या काम होता है।



*स्वास्थ-सुविधाओं के लिए जारी लाखों-करोड़ों का बजट आखिर जाता कहा है:–?*आज तक सोनोग्राफी मशीन तक इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है जबकि यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटा ब्लॉक है यहां पर नेताओं के द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता बुनियादी सुविधाएं से बहुत पीछे है


लाखों-करोड़ों रुपए के भारी-भरकम बजट मिलने के बाद भी कोटा-हॉस्पिटल की व्यवस्था है,कि सुधरती नही हाल ही मे बनाई गई 10-बेड का अतिरिक्त कक्ष पहली बारिश में ही सीपेज मारने लगा हॉस्पिटल की पाइप-लाइन व्यवस्था अधिकांश जगहों में टूटी हुई दिखाई देती है-? बीएमओ से इस बारे में पूछने पर फंड की कमी का हवाला दिया जाता है-? जीवनदीप-समिति राष्ट्रीय-ग्रामीण-स्वास्थ-मिशन सहित राज्य सरकारो से मिलने वाली करोड़ो की राशि आखिर जाती कहा है-?हॉस्पिटल-प्रबंधन का हमेशा से फंड की कमी का रोना रोया जाता है-? हॉल ही में जिला-कलेक्टर संजीव झा के आकस्मिक-निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन को फटकार लगाई जा चुकी है।



*बुनियादी-सुविधाओं के लिए दौड़भाग करने के बजाए विधानसभा-टिकट के लिए भागम-भाग मचाए हुए नेता जनप्रतिनिधि:—*


कोटा-नगर सहित कोटा-विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक-दलों के नेताओं व स्थानिय-जनप्रतिनिधि इस चुनावी-वर्ष में कोटावनगर-पंचायत सहित कोटा विधानसभा-क्षेत्र की बुनियादी-सुविधाओं के प्रति सजग होने के बजाए विधानसभा-टिकट के लिए अपने अपने पार्टी के आलाकमान के आगे-पीछे दौड़-भाग मचाए हुए हैं..क्षेत्र की जनता-जनार्दन भी पिछले 5 वर्षों की बुनियादी-समस्याओं को किनारे करते हुए चुनावी-दंगल में राजनीतिक दलों के नेताओं के समर्थन-विरोध के नारो के साथ चुनावी-बिसात के इंतजार में बैठी हुई है।



*पूरे 05-वर्ष बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का कोटा नगर आगमन होगा:—–*


राजनीतिक-प्रशासनिक-सूत्रों के हवाले से 29-मई-2023 को कोटा के मंडी-प्रांगड़ में कांग्रेस पार्टी के संगठन-कार्यक्रम संकल्प-शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल होने की सूचना प्राप्त हो रही प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कि 2018 के तत्कालीन-सरकार के समय विपक्ष के नेता के रूप में कोटा के मंडी प्रांगण में पार्टी के संगठन-कार्यक्रम संकल्प शिविर में शामिल हुए थे.. स्व:अजीत जोगी के जीवित रहने के दौरान वर्तमान-मुख्यमंत्री का उस दौरान विपक्ष के नेता के रूप कोटा-नगर में आवजाही लगी रहती थी..29-मई को होने वाले संकल्प शिविर में पूरे 05-वर्ष बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का कोटा नगर आगमन होगा..पाठकों को बताते चले कि कोटा-नगर में मुख्यमंत्री पार्टी-संगठन के कार्यक्रम में ही शामिल होंगे कोटा-नगर या कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन से भेंट-मुलाकात भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम नही होगा।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*