Global news live
पंखाजूर

*समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज सेवक धीरेन मंडल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मानित….



“बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट “”

“पखांजुर ग्लोबल न्यूज “
कांकेर जिले के पखांजुर इलाके में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सेवक धीरेन मंडल को सम्मानित किया है,बतादे की पखांजुर क्षेत्र के एक मात्र समाज सेवक धीरेन मंडल कोई भेद भाव किए परलकोट क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों को सेवा देते आए हैं लावारिस लाश की अंतिम संस्कार हो या कोरोना संक्रमण से हुई मौत के सभी शवो का अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क सेवा प्रदान करते हैं,धीरेन मंडल ने आज तक पखांजुर इलाके के लोगों के घरों में घुसा हजारों जहरीला साँपो को जीवित पकड़ कर उन्होंने जंगलों में छोड़ा हैं पखांजुर इलाके में किसी के घर में जहरीली साप घुसा हो या मृत शरीर की अंतिम संस्कार करना हो सभी के चाहिते धीरेन मंडल को खबर मिलते ही तत्काल मौके पर उपस्थित होक निशुल्क सेवा देते हैं,जहरीला साप पकड़ते समय कई बार धीरेन मंडल को साप काट दिया है उन्हें इलाज के दौरान कई बार स्नेक बॉओटिक इंजेक्शन भी लगाया गया है मगर आज भी क्षेत्र में किसी के घर मे साप घुसने की खबर मिलने पर धीरेन मंडल पीछे नहीं हटते हैं,धीरेन मंडल को कापसी वन विभाग द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है,और आज छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सेवक धीरेन मंडल को सम्मानित किया है,धीरेन मंडल ने बताया कि समाज सेवा के लिए मैं और तेजी से काम करूंगा मुख्यमंत्री ने मुझे सम्मानित कर मेरा मनोबल बढ़ा दिया है।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*