Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*प्रधान पाठक को हटाने सरपंच सहित ग्रामवासी हुए लामबंद*

जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट , विकासखंड मरवाही का मामलासेखवा प्राथमिक स्कूल से प्रधानपाठक को हटाने जनप्रतिनिधियों ने डीईओ सहित कलेक्टर को ज्ञापन दिया

सरपंच पति से वाद विवाद करने के मामले में सरपंच,उपसरपंच,पंच व जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक शाला सेखवा प्रधानपाठक को हटाने डीईओ एवं कलेक्टर को प्रस्ताव पारित पत्र सौंपा

शिक्षकीय गरिमा को भूलकर सेखवा सरपंच पति से वाद विवाद मामले में पंचायत ने प्राथमिक प्रधानपाठक को स्कूल से हटाने डीईओ,बीईओ व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

प्रधानपाठक सेखवा का कार्य व्यवहार हमेशा विवादित होने के कारण स्कूल से हटाकर अन्य जगह ट्रांसफर करने सरपंच ने प्रस्ताव पारित पत्र डी ई ओ सहित कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ जीपीएम जिले के मरवाही विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला सेखवा प्रधानपाठक द्वारा सरपंच पति एवं सरपंच प्रतिनिधि से वाद विवाद करने के मामले में ग्राम पंचायत सेखवा के समस्त पंचों सहित सरपंच ने प्रस्ताव पारित पत्र कलेक्टर व डीईओ को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा है और प्राथमिक शाला सेखवा प्रधानपाठक को स्कूल से हटाकर अन्य जगह के स्कूल में भेजने हेतु अनुमोदन कर कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम पंचायत सेखवा के पंचों सहित सरपंच उपसरपंच व जनप्रतिनिधियों ने प्रधानपाठक रामवती गुप्ता के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर महोदया को शिकायत कर अवगत कराया है कि प्रधानपाठक द्वारा शिक्षकीय गरिमा को भूलकर जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार कर वाद विवाद किया जाता है इनके कार्यकाल में शिक्षकीय गरिमा को भूलकर रुष्ट व्यवहार करने एवं जनप्रतिनिधियों से वाद विवाद कर दुर्व्यवहार किये जाने के कारण ग्राम पंचायत सेखवा इन्हें मूल संस्था शासकीय प्राथमिक शाला सेखवा से हटाने का प्रस्ताव पारित कर प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष
शिकायत की है और श्रीमती रामवती गुप्ता प्रधानपाठक को अन्यत्र स्कूल भेजे जाने हेतु अनुमोदन कर कार्यवाही की मांग की है।
जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के समक्ष कई बिन्दुओं में शिकायत कर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है जनप्रतिनिधियों सहित सरपंच ने अवगत कराया है कि इसके पूर्व भूतपूर्व प्रभारी प्रधानपाठक विजय प्रजापति के कार्यकाल के दौरान हर हमेशा वाद विवाद बने रहना एवं मनमर्जी तरीके से कार्य करते हुए अनुशासनहीनता दिखाया जाना उक्त कार्यकाल में ही एक विद्याार्थी को बहुत ज्यादा मारपीट करना जिसके कारण पीठ में चोट के निशान के कारण अभिभावक द्वारा शिकायत किये जाने से कई महीने तक निलंबित रहना इस बीच अभिभावकों के साथ बहुत ज्यादा वादविवाद निर्मित हुआ। उक्त बातों को लेकर पुनः प्रधानपाठक रामवती गुप्ता द्वारा सरपंच पति से दुर्व्यवहार करते हुए विवाद किया जाना अनुशासनहीनता को दर्शाता है।इसके पूर्व प्राथमिक शाला महोरा में भी वादविवाद व अनुशासन हीनता के मामले में निलम्बित होना,तेंदूमूड़ा पंचायत अंतर्गत संकुल स्कूल में भी वाद विवाद से गहरा नाता रहा है इसकी जानकारी मरवाही बीईओ में पहले से सर्वविदित है। सेखवा पंचायत में भारी वाद विवाद व निलंबन के बावजूद भी प्रतिशोध लेने की भावना से प्राथमिक शाला सेखवा आ जाना और अधीनस्थ कर्मचारी राजेंद्र सिंह सिन्द्राम से समय समय पर वाद विवाद कर मानसिक रूप से प्रताड़ना किया गया जिसके कारण परेशान होकर राजेन्द्र सिंह द्वारा ग्राम पंचायत सेखवा को व उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुये अन्यत्र स्कूल प्राथमिक शाला मडई में संलग्न हो चुके हैं इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के आदेश की अवहेलना कर राजेन्द्र सिंह को संस्था से कार्यमुक्त नहीं करते हुए परेशान करना जिसके कारण बीईओ मरवाही से भारमुक्त किया गया।
पंचों सहित सरपंच ने अवगत कराया है कि मूल शाला शासकीय प्राथमिक शाला पतेरा टोला में कार्यरत बलराम तिवारी को संलग्न संस्था सेखवा में कार्यभार ग्रहण कराने में राजेंद्र सिंह के कारण टाल मटोल किया गया बहुत देर बाद ज्वाइनिग दी गई।इसके साथ ही लगभग तीन महीने शैक्षणिक कार्य करने के पश्चात छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में ड्यूटी लगी होने के कारण तीसरी से पांचवीं कक्षा का परीक्षाफल पंजी,मूल्यांकन पंजी व तीसरी चौथी की अंकसूची को ग्रीष्मकालीन समय में घर में पूर्ण करने के लिए रखकर कार्य कर रहे थे जिसकी जानकारी होने एवं आवश्यकतानुसार एक अभिभावक को अंकसूची व टीसी वितरण के बावजूद भी सत्यापन कहकर एक शिकायत पत्र में अनावश्यक अभिभावक से हस्ताक्षर कराकर शिकायत किया गया इस दौरान पालन प्रतिवेदन परीक्षाफल पंजी सौंपने के समय दिनांक 29 मई को प्रधानपाठक द्वारा सहायक शिक्षक से जनप्रतिनिधियों के समक्ष ऊंची ऊंची आवाज में बात करते हुए विवाद किया गया इस बीच सरपंच पति इतवार सिंह ओट्टी पूर्व सरपंच से गाँव में स्वयं के निलंबन मामले को लेकर पुनः दुर्व्यवहार करते हुये बदला लेने की भावना से ऊंची ऊंची आवाज़ में विवाद किया गया जो कि शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल आचरण व्यवहार अपनाया गया इसके साथ ही अन्य व्यक्तियों का स्कूल में आना जाना लगा रहता है। भविष्य में भी इस प्रकार का कार्य व्यवहार हमेशा बना रहेगा जिससे स्कूल व समाज की गरिमा भंग होगी। अनुशासन को बनाये रखने हेतु उच्च अधिकारियों से सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने प्रधानपाठक को स्कूल से हटाकर अन्य जगह ट्रांसफर करने कार्यवाही की मांग की है और प्रस्ताव पारित पत्र समस्त पंचों सहित हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर एवं जिले के शिक्षा अधिकारी को पंचायत ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से सरपंच सेमजीर बाई ओट्टी,सरपंच प्रतिनिधि इतवार सिंह ओट्टी,उपसरपंच पुष्पराज डायमंड,सीताराम कैवर्त, नन्देश्वर लाल कैवर्त,चन्द्रभान सिंह पेशा एक्ट अध्यक्ष,मूलचंद पंच, तिलक प्रसाद पंच,चंद्रकांत शर्मा,दिनेश कैवर्त, गायत्री पंच, मानकुंवर पंच, मंजू पंच, मानमती पंच, मैकू सिंह पंच, रामचरण प्रजापति पंच, सावित्री पंच, नारायण पंच, रविन्द्र कैवर्त, सोहन सिंह पंच, जीवन सिंह, भीमसेन सिंह पंच, शशि बाई पंच, उर्मिला बाई पंच मुख्य रूप से शामिल हैं

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*