Global news live
अंतागढ़

*आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं लेने के निर्णय पर गुस्साए शिक्षक*

आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं लेने के निर्णय पर गुस्साए शिक्षक

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//
कोयलीबेड़ा विकासखंड में आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में चयनित विद्यालय के शिक्षकों की आपातकालीन बैठक पखांजूर में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने उत्पन्न ताजा परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रतिनियुक्ति की कवायद को गैर जरूरी बताते हुए समवेत स्वर ने प्रतिनियुक्ति फार्म नही भरते हुए स्थानीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि को तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर अवगत कराने का निर्णय लिया है।
बता दें बैठक का संचालन कर रहे संतोष जायसवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।आत्मानंद स्कूल का स्वागत है किंतु उस विद्यालय में पूर्व में कार्यरत शिक्षकों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेकर समिति के हवाले करने,वेतन आबंटन माध्यम से भुगतान करने एवं प्रतिनियुक्ति की अन्य सेवा शर्तों को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीर बाला,तपन राय,जयजीवन पाल, अरुण कीर्तनिया, हिमांगनी सरकार नें कहा कि सभी शिक्षक छत्तीसगढ़ के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रतिबद्ध हैं एवं राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं किन्तु आत्मानंद स्कूल प्राथमिक विद्यालयों से खोले जाने चाहिए ताकि कक्षा के अनुरूप विद्यार्थियों की उपलब्धि हो।इन विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों,कर्मचारियों को अन्य विद्यालय के शिक्षकों की भांति पूर्व की भांति ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान करते हुए उनकी सेवाएं शिक्षा विभाग में ही जारी रखीं जाय।
वहीं बैठक में प्रदीप पाल,सीमा मंडल,कृष्णेदु आईच,सरिता सूर्यवंशी,बेबी सरकार,आरती सेन,पोशिदा भुआर्य,नेहा सहारे,कमलेश निषाद,राजेश कुमार नेताम,परितोष मंडल,हरेकृष्ण घरामी,शैलेष विश्वास,वरुण कीर्तनिया,रमेश पाल,उमेंद्र चतुर्वेदी, कृपासिंधु घरामी, बोला प्रसाद ठाकुर, बाबुल शील, खोकन सिकदार, तुषार मंडल, मन्नाराम वट्टी, बी.एल.मंडावी,कांता कुमार कंवर, द्वारिका प्रसाद रात्रे,रजत दास,श्यामल देवनाथ, अजितेश अधिकारी, भरत लाल कोठपरिया, विष्णु पद वैध,जितेन्द्र कोमरे,राजू गेंदले,अरुण कुमार सिन्हा,सौमेन सरकार, प्रकाश सरदार,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*