Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा मे रामायण ज्ञान परीक्षा स्पर्धा आयोजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*जीवन मूल्यों एवं संस्कार के प्रसार का अहम प्रयोजन*
*भाटापारा मे रामायण ज्ञान परीक्षा स्पर्धा आयोजन*

भाटापारा15 दिसंबर/आगामी आयोजन के मद्देनजर यज्ञस्थल मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
बाजारवाद एवं भोगवाद के इस युग मे भौतिकता का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है इसकी झलक जहां दैनन्दिनी जीवन मे दिखाई देती है वहीं आनंद उल्लास के अहम माध्यम पर्व त्यौहारों मे भी इसकी धमक दिखाई देती है,भौतिक समृद्धि को ही खुशहाली का प्रतीक मानने वाले आज के परिवेश मे इसके दुष्प्रभाव भी नजर आने लगे हैं, लिहाजा एक बार पुनः संस्कृति संस्कारों की आवश्यकता एवं महत्ता बलवती होती जान पड़ रही है।
सरयू साहित्य द्वारा संस्कृति प्रसार की पहल
समय की आवश्यकता को अंगीकार करते हुए तथा नौनिहालों समेत समस्त जनों के बीच संस्कृति एवं संस्कार के प्रसार का अहम उद्देश्य लेकर विभिन्न रचनात्मक आयोजन एवं अभियानों के माध्यम से निरंतर सक्रिय सरयू साहित्य परिषद द्वारा विगत सात वर्षों से गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों मे आयोजित होने वाले इस आयोजन मे प्रतिवर्ष बड़ी संख्या मे विप्रजनों की भागीदारी नजर आती है।
भागीदारी को लेकर बढ़ता रुझान
मर्यादा से आबद्ध भगवान राम की जीवन लीला अपने आप मे एक स्वस्थ सुंदर एवं आदर्श समाज की स्थापना के लिए महामंत्र है राम राज्य आदर्श राज्य की महत्वपूर्ण संकल्पना है लिहाजा संस्कृति एवं संस्कार की सुदृढता के लिए रामायण रामचरितमानस से बढ़कर कोई महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति नहीं हो सकती इसी भाव को अंगीकार करते हुए सरयू साहित्य परिषद द्वारा विगत सात वर्षों से एक अभिनव आयोजन रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता के रुप मे किया जा रहा है जिसमे भागीदारी को लेकर जनमानस मे रुझान बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है।
आगामी आयोजन के मद्देनजर यज्ञस्थल मे बैठक
रामचरित मानस के सात खंडों की तरह सप्त सोपान रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का संपन्न होने के बाद आगामी आयोजन के रुप मे नवीन सोपान मे पंहुचने के पूर्व   आयोजन के स्वरुप को लेकर विभिन्न जनों के विविध विचार सामने सामने आते हुए प्रतीत हो रहें है,इसी के मद्देनजर विचारों एवं सुझावों पर चर्चा के तहत यज्ञस्थल नाका नंबर एक मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई तथा विभिन्न पहलुओं पर उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे गये,बैठक मे परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा आदिगौड़ ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ प्रमुख बबीता भृगु, विप्र फाउंडेशन से चन्द्रकिरण शर्मा,स्नेहिल ओझा, पं दुर्गा प्रसाद तिवारी,मुकेश शर्मा,प्रकाश तिवारी,हरिहर शर्मा,रोशन शर्मा दिनेश शर्मा नवनीत शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*