Global news live
अंतागढ़

दिन में एक बार चलने वाली ट्रेन अब अंतागढ़ से रायपुर के लिए दिन में चलेगी 2 बार डेमो ट्रेन का होगा शुभारंभ–

//बिप्लब कुण्डू-की रिपोर्ट/

अंतागढ़//पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//

रायपुर से अंतागढ़ के लिए दिन में एक बार चलने वाली ट्रेन अब दिन में दो बार चलेगी जिसका डेमो 7 जूलाई को किया जाएगा। कांकेर सांसद मोहन मंडावी सुबह 9 बजे अंतागढ रेल्वे स्टेशन से डेमो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, सांसद मंडावी ने बताया कि दिन में दो बार रेल चलने से इसका क्षेत्र के लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा, जल्द ही अंतागढ से जगदलपुर तक पीछने वाली रेल लाईन का काम भी शुरू किया जाएगा जिसे लगभग दो साल के अंदर में पुरा कर लिया जाएगा, वहीं भानुप्रतापपुर से गढ़चिरौली महाराष्ट्र के लिए भी रेल लाईन बीछने जा रही है जो जल्द ही पुरा हो जाएगा । रेल लाईन बीछने के बाद कांकेर वासियों को रेल की सुविधा पुरी तरह मिल पाएगा लोग कम दामों में अवागमन कर पायेंगे जिससे लोगों का खर्च कम हो जाएगा, व्यापार आदि में भी काफी ज्यादा सुविधा मिलेगा।

इस टाइम में चलेगी ट्रेन
सुबह 4.40 को अंतागढ़ से निकलेगा जो रायपुर के रेल्वे स्टेशन पर 9.45 को पहुंचेगा फिर वहीं रेल सुबह 10 बजे रायपुर से रवाना होगी जो दोपहर 1.30 को अंतागढ़ पहुंचेगी फिर वहीं रेल अंतागढ से दोपहर 1.40 को निकलेगा जो शाम 6.30 बजे रायपुर पहुंचेगा फिर वहीं रेल शाम 6.40 को रायपुर से निकलेगा जो रात 10.40 को अंतागढ पहुंचेगा जो अंतागढ में रूकेंगी और फिर दुसरे दिन सुबह उसी समय में फिर रवाना होगी।

Latest news
*प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़* *पुरुषोत्तम मास आत्मशुद्धि भक्ति और धर्म साधना का दिव्य अवसर* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन*