कोरबा

*कोरबा में रात घटित एक और जानलेवा सड़क दुर्घटना ने फिर रुला दिया सबको*

दिवेन्दुमृधा की रिपोर्ट@



भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की हुई जबरदस्त टक्कर से कराह उठा अंचल।

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला आजकल आए दिन दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ हैं। बीती अर्धरात्रि को दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की जानलेवा जबरदस्त टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण पुल पर बैठे मवेशी से टकराने को बताया जा रहा है। मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण जानलेवा टक्कर में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एस.एस. ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राता खार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डी.डी.एम. रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे।
यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मृत युवकों के परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही यह चर्चा भी हो रही है कि सड़क पर बैठे लावारिश मवेशियों की गहन मंत्रणा युक्त बेपरवाह बैठके व विचरण, वाहनों की तेज रफ्तार और बढ़ती संख्या अभी और कितने लोगों की बलि लेगी यह तो ईश्वर ही जाने।

Latest
*भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त* *हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* * भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ* * फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति* *अमरकंटक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनाया गया श्रावणी पर्व* *पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस * *एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी* *बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा*