Global news live
पंखाजूर

*केंद्रीय मंत्री राजनाथ के कांकेर दौरे को लेकर विधायक नाग ने लगाए आरोप :-*

*केंद्रीय मंत्री राजनाथ के कांकेर दौरे को लेकर विधायक नाग ने लगाए आरोप :-*

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*विधायक बोले केंद्रीय मंत्री कांकेर आ रहे है लेकिन वे यह तो बताए विगत 9 वर्षो में कांकेर लोकसभा को मिला ही क्या ?*

*विधायक बोले बीजेपी की गुटबाजी चरम सीमा पर, दर्जन भर नेता देख रहे है सीएम बनने का ख्वाब*

*पखांजुर–ग्लोबल न्यूज़*
कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के कांकेर आगमन पर तीखी टिप्पणियाँ की हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सहित छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसदों के खिलाफ हमला बोला है और इसके साथ ही वे केंद्र की बीजेपी सरकार को भी निशाने पर रखा हैं। अनूप नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने के बाद केंद्रीय मंत्रियों को छत्तीसगढ़ की याद आने पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इसलिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उन्हें छत्तीसगढ़ वासियों और छत्तीसगढ़ को विकास से दूर रखकर जनता को भ्रमित करना और लोगों को आपस में लड़ाए जाने का प्रयास है ।

अनूप नाग ने यह भी सवाल पूछा है कि कांकेर लोकसभा को विगत 9 वर्षों में केंद्र सरकार से क्या मिला है। उन्होंने कांकेर लोकसभा से बीजेपी सांसद मोहन मंडावी को घेरते हुए कहा है कि वे जब से चुनाव जीते हैं तब से लोग उन्हें ढूंढ़ ढूंढ़ कर थक चुके हैं। उन्हें बीजेपी के नेताओं को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनने की आस लगाने पर भी सवाल उठाया गया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी का हर नेता मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखे जा रहा है इन नेताओं को आगामी चुनाव में विधायक बनने के लिए अभी से नाक रगड़नी पड़ रही है।

*विधायक नाग ने दिया राजनाथ के राजस्थान दौरे का हवाला, बोले मंच में हुई गुटबाजी को पूरे देश ने देखा*

विधायक नाग यही नहीं रुके उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए राजस्थान तक का हवाला दे दिया । उन्होंने कहा की दो दिन पहले राजनाथ सिंह राजस्थान के दौरे पर थे जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे । दो दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी के बावजूद भी वहा भरी सभा में एक पूर्व बीजेपी विधायक को संबोधन के दौरान ही माइक छीनकर मंच से भगा दिया गया । जब खुले मंच में ही बीजेपी की ऐसी गुटबाजी दिख रहीं हैं तो बंद कमरे और अंदरखाने में क्या क्या नहीं हो रहा होगा । बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को पूरा आभास है की छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बीजेपी की दयनीय स्थिति उत्पन्न हो चुकीं हैं इसलिए अपने कार्यकर्ताओ का मनोबल बनाए रखने के लिए बीजेपी अपने केंद्रीय मंत्रियों को दौरे पर भेज रहे है ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*