Global news live
पंखाजूर

*नेपाल मल्लिक इंटरनेशनल नृत्य श्रीक्षेत्र से सम्मानित*



**बिप्लब–कुंडू की रिपोर्ट**

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़**
नेपाल मल्लिक इंटरनेशनल नृत्य श्रीक्षेत्र से सम्मानित,नेपाल बचपनसे ही बड़े होनहार छात्र रहे,इससे पहले भी कई पुरुस्कार से नवाजे जा चुके है,कांकेर जिले के आंदूरनी क्षेत्र के रहने वाले कापसी गांव के नेपाल ने आपने माता पिता के नाम के साथ पूरा क्षेत्र के गौरव को बढ़ाया है,अत्यंत हर्ष की बात है की हमारे परलकोट क्षेत्र के युवा कलाकार नेपाल मल्लिक जिन्होंने अपनी नृत्य की शिक्षा गुरु डॉ. पी.मेदिनी होम्बल, सहायक प्राध्यापिका भरतनाट्यम् विभाग, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से अपना स्तानक एवं स्तानकोत्तर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।नेपाल मल्लिक भरतनाट्यम् विभाग के एक होनहार विद्यार्थी हैं। गुरु के शिक्षा एवं अपने कला साधना से यह युवा कलाकार भारत की संस्कृति, अपने माता-पिता, गुरु एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

हाल ही में 7 सितंबर 2023 को ओडिशा के पूरी शहर में इंडियन थिएटर ओलंपियाड एंड डांस फेस्टिवल 2023 जिसका आयोजन उत्कल युवा संस्कृति संघ , डिपार्टमेंट ऑफ ओ.एल.एल. एंड कल्चर गोवट्रमेंट ऑफ ओडिशा ने किया जिसमें नेपाल मलिक ने अपनी भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें उन्हें इंटरनेशनल नृत्य श्रीक्षेत्र सम्मान से सम्मानित किया गया । इसका श्रेय वो अपने माता पिता एवं गुरु को दिया।वर्तमान में नेपाल मल्लिक बी.आई.ओ.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरंदूल (NMDC) छत्तीसगढ़ में नृत्य शिक्षक के रूप में पदस्त हैं।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*