Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*संत गाडगे बाबा सामाजिक समरसता और मानवता के सच्चे हितैषी थे- शिवरतन शर्मा*

*संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा*


भाटापारा 25 फरवरी/  विधानसभा क्षेत्र के सिंगारपुर में संत गाडगे  महाराज की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की..
शिवरतन शर्मा ने उपस्थित जनों क़ो सम्बोधित कर कहा की संत गाडगे महाराज का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, स्वच्छता अभियान और अंधविश्वास उन्मूलन के लिए समर्पित रहा।  उनके आदर्श और विचार आज भी हमें सेवा, समर्पण और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं।।
शिवरतन शर्मा ने बताया कि संत गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी, 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव में एक निर्धन परिवार में हुआ था। उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों में रहते हुए भी अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। बाबा ने जन-सहयोग से अनेक स्कूलों, अस्पतालों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
शर्मा ने आगे कहा कि संत गाडगे बाबा सामाजिक समरसता और मानवता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ जो अलख जगाई, वह अविस्मरणीय है। आज के समय में उनकी जीवनी और सिद्धांतों से सीख लेना अत्यंत आवश्यक है।
     इस अवसर पर सामाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे….

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*