Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का विरोध प्रदर्शन बिजली बिल को लेकर*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*बढे बिजली बिल ,बिजली कटौती ,लो-वोल्टेज और स्मार्ट मीटर के विरोध मे जोहार छत्तीसगढ पार्टी का विरोध प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय मे एक दिवसीयधरना-प्रदर्शन सम्पन्न बिजली*

भाटापारा 24 सितंबर/बिल हाफ योजना को पुन: 400 यूनिट तक की मांग
  यूनिट दर मे बढोतरी का विरोध अघोषित बिजली कटौती बंद किया जाय
लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने का मांगजोहार छत्तीसगढ पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश मे बिजली बिल के नाम पर जनता को लूटने , अघोषित बिजली कटौती , लो- वोल्टेज की समस्याओ को  लेकर  सभी जिला मुख्यालयो मे एक दिवसीय धरना- विरोध प्रदर्शन बलौदाबाजार के गार्डन चौक मे किया सुबह 12 बजे  सिमगा ,भाटापारा,सुहेला,निपनिया,पलारी ,बलौदाबाजार, अर्जुनी लवन व कसडोल के पार्टी पदाधिकारी गार्डन चौक मे एकत्र होकर रैली की शक्ल मे अम्बेडकर चौक से वापस धरना स्थल तक रैली निकालकर बिजली के दर मे वृद्धी, मनमाना बिजली बिल व बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदेश की बिष्णु देव के खिलाफ आक्रोश दिखाया धरना स्थल पर भाजपा सरकार के डबल इंजन सरकार द्वारा दिल्ली गुजरात राजस्थान और अब बिहार मे भी जब 300 युनिट तक का बिजली बिल माफ कर शून्य किया है तो छत्तीसगढ मे ये लूट क्यो मचा रहे है । छत्तीसगढ का कोयला , छत्तीसगढ का पानी,  छत्तीसगढ की भूमि मे बिजली बन रहा और प्रदेशो को बेचा जा रहा , यहां बिना सूचना जानकारी के रोज बिजली कटौती हो रही साथ ही लो-वोल्टेज के कारण किसान को सिंचाई के लिये पंप नही चल रहा । प्रदेश सरकार आने वाले समय मे पूरा विद्युत विभाग का निजीकरण कर अडानी को बेचने जा रहा है , जिसके लिये अडानी का स्मार्ट मीटर घर घर लगाया जा रहा है सभा पश्चात राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन कलेक्टर बलौदाबाजार के प्रतिनिधी को सौप कर बिजली बिल के मनमानी वृद्धी , बढाये दर की वापसी , अघोषित बिजली कटौती को तत्काल रोकने व लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने का मांग किया गया जोहर छत्तीसगढ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता चन्द्रकांत यदु , गोपाल वर्मा, रोहित साहू ,लेखराम साहू , खिलेन्द्र वैष्णव विनोद वर्मा , छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिलाध्यक्ष सनत यदु ,महामंत्री देवप्रसाद, तोरण साहू, जितेंद्र वर्मा संजय यादव , सतीष यादव,,रुद्र वर्मा , मुकेश वर्मा , तोरण निषाद व यामिनी साहू गोपाल ध्रुव डा. देवेश वर्मा , महेश यादव मूलचंद, खिलेन्द्र साहू ,कौशल वैष्णव  ने विरोध मे अपनी बात कही  जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यदु ने पार्टी के सभी लोगो के साथ आम जनता से इस आन्दोलन सहभागिता के लिये  धन्यवाद ज्ञापित कर आगे मांग पूरी न होने पर इस आंदोलन को गांव-गांव ,घर घर तक ले जा कर सरकार को मजबूर करने का संकल्प दोहराया ।

Latest news
*अमरकंटक में गीता परिवार जयपुर द्वारा सात दिवसीय गीता रथ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन * *एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर रायपुर में जल्द होगा महासम्मेलन* *नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती* *भीषण गर्मी में हर घर तक पानी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता  शर्मा* *भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु  शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक निवासी चांदनी उर्वेती की गोंडी चित्रकला की वैश्विक पहचान * *अमरकंटक पुलिस  ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा * *अमरकंटक में 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल को* *कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के*