Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक शॉपिंग सेंटर नंबर 4 और 5 में मंगलवार को चोरी करने की कोशिश*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में चोरी की कोशिश नाकाम , व्यापारी दहशत में ।

अमरकंटक– मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित अतिथि यात्री निवास के नीचे स्थित शॉपिंग सेंटर नंबर 4 और 5 में मंगलवार तड़के (2 सितंबर 2025) लगभग 4 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयत्न कर चोरों ने अभय ज्वेलर्स और माँ रेवा किराना एवं जनरल स्टोर की दुकानों के शटर में लगे ताले तोड़ दिए , लेकिन किसी वजह से चोरी को अंजाम नहीं दिए और मौके से फरार हो गए । अनुमान है कि लगभग 4 – 5 चोर एक चौपहिया वाहन में आए थे और महज चार पांच मिनट में घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गए ।

जब सुबह दुकानदारों ने  अपने दुकान खोलने पहुंचे तब दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ देखकर घटना की जानकारी हुई । यह पूरी वारदात पास की दुकान श्री कलेक्शन कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , जिसमें दो चोर बोरी में औजार लेकर ताला तोड़ते और दो चोर वाहन में निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं ।

दुकान मालिक अभय नायक और संदीप ज्योतिषी ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है । इस घटना से क्षेत्र के व्यापारी भयभीत हैं और त्वरित कार्रवाई की मांग किए हैं ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*