Global news live
कोंडागांव

*कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को किया सम्मानित*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*

*कायाकल्प अवार्ड के तहत कोण्डागांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र बिंजोली को मिला प्रथम पुरस्कार*
*कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को किया सम्मानित*
*उप स्वास्थ्य केन्द्र मड़ानार को द्वितीय एवं करियाकाटा रहा तृतीय*

*कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज 05 सितम्बर *

/*सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प- स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत जिले के विजेता स्वास्थ्य केन्द्रों को सम्मनित किया। जिसके तहत वर्ष 2022-23 के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र बिंजोली को प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 01 लाख रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र मड़ानार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रूपये तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र करियाकाटा को प्रशस्ति पत्र एवं 35 हजार रूपये के चेक प्रदान किये गये। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र खलारी एवं मुनगापदर को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रूपये प्रदान किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं बल्कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को हमें सर्टिफिकेशन दिलाने के साथ उन्हें स्वच्छता एवं सेवाओं में अव्वल बनाने का प्रयास करना है। इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे।
कायाकल्प 2021-22 के विजेताओं का भी हुआ सम्मान
इस दौरान कलेक्टर ने कायाकल्प 2021-22 के विजेताओं का भी सम्मान किया जिसमें पीएचसी अड़ेगा को प्रथम पुरस्कार एवं पीएचसी बम्हनी, बड़ेकनेरा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र वर्ग में उप स्वास्थ्य केन्द्र खलारी को प्रथम, बिजोली को द्वितीय, मड़ानार को तृतीय एवं कुधुर, बाखरा, हसेल, देवखरगांव, करियाकाटा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ0 आरके सिंह सहित सभी बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*