
*ठेकेदार की मनमानी के चलते वार्ड वासियों का रास्ता अवरुद्ध*

*कोटा ग्लोबल न्यूज वेब लाइव वेब सितेश तिवारी की रिपोर्ट*करगी रोड कोटा नगर पंचायत के वार्डों में जल जीवन मिशन का कार्य कछुए की चाल से पिछले 20 दिन से ज्यादा समय से चल रहा है वार्ड नंबर 11 चंडी माता मंदिर गली में कार्य को यहां पर कोई भी देखने वाले अधिकारी एवं इंजीनियर नहीं आते हैं इसकी वजह से ठेकेदार फायदा उठाकर मनमानी कर घरेलू नल कनेक्शन को क्षतिग्रस्त करके छोड़ दिया गया एवं पाइप लाइन डालने के लिए 8 ,10 इंची गड्ढा खोदा कर पाइप डाल दिया गया है और ना ही वाटर लेवल लिया गया गुणवत्ता विहीन पाइप भी डाला गया है कार्य एस्टीमेट के अनुसार से भी नहींकिया जा रहा है। इससे मोहल्ले वासियों मे रोष व्याप्त है विमल गुप्ता पूर्व पार्षद का कहना हैं कि वार्ड वासियों से शिकायत मिली है गुणवत्ता विहीन पाइप की जांच एवं जो गड्ढा कम खोद कर पाइप लाइन बिछाय गया है इस की शिकायत भी विभागीय मंत्री डिप्टी सी एम अरुण साव से की जाएगी । ठेकेदार के द्वारा चोरी की बिजली लेकर ड्रिल मशीन से गढ़ा खोदा गया बिजली विभाग की मौन स्वीकृति । एवं वार्ड वासियों का कहना है कि आने जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
