Global news live
करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

“झोलाछाप डॉक्टरों पर शामत, दो क्लिनिक सील*

ग्लोबल न्यूज लाइव हरीश चौबे की रिपोर्ट
झोलाछाप डॉक्टरों पर शामत, दो क्लिनिक सील

बिलासपुर, 19 जुलाई 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई। कोटा ब्लॉक के टेंगनमाड़ा और करगीकला में संचालित दो झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक सील किये गए। एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम आज दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि कलेक्टर ने कल इलाके के दौरे में अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं। यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया जा रहा था। दीपक गुप्ता क्लिनिक में नहीं मिले। सरपंच, कोटवार एवं ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं है। बताया गया कि उनके द्वारा किये गये गलत इलाज के कारण ही मलेरिया से दो लोगों की मौत हुई । इसी प्रकार करगी कला में डॉ. चिरंजित विश्वास के क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके पास इलाज करने का किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसलिए उनका क्लिनिक सील कर दिया गया है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कोटा विकासखण्ड के ग्राम खुटाडीह (मेलनाडीह) में आज मलेरिया जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को मलेरिया एवं डायरिया फैलने के कारण एवं उनके उपचार के साथ ही अपने घर परिवेश को साफ रखने ग्रामीणों को समझाइश एवं प्रेरित किया गया। मैदानी स्तर के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन इस अवसर पर उपस्थित थे। टेंगनमाड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल में भी मलेरिया, डायरिया के लिए बच्चों को जागरूक किया गया।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*