छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया*

*चकरभाटा ग्लोबल न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर राम विलास शर्मा की रिपोर्ट*
*थाना-चकरभाठा जिला-बिलासपुर का मामला पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार*आरोपी*-जितेंद्र घृतलहरे पिता लक्ष्मीचंद्र घृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के पीड़िता द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा दिनांक 01.08.2025 की रात्रि करीबन 09:00 बजे बदनीयती से प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ एवं  मारपीट करने की शिकायत पर थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सउनि राधेलाल ध्रुवे, आरक्षक योगेंद्र खूंटे का विशेष योगदान रहा।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*