Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में डुबकी लगाकर पूजन किया*

//अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट//

अमरकंटक में हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किए नर्मदा स्नान और पूजन अर्चन

ग्रामीण क्षेत्रों से आकर घर घर द्वार पर लगाए हरियाली “तोरण”
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हर वर्ष हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है जो श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है । इस पावन दिवस पर श्रद्धालु , तीर्थयात्री , पर्यटक आज हरियाली अमावस्या के शुभ दिवस पर अमरकंटक पहुंच श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान करने के बाद पूजन अर्चन कर मंदिर दर्शन किए । कांवड़ियों के टीमों द्वारा मंदिर प्रांगण में बोलबम के नारे भी खूब लगा रहे थे । भक्त भी खूब यहां पहुंच रहे । अनेक श्रद्धालु भोलेबाबा के मंदिर पहुंच जलाभिषेक किए । श्रद्धालु , तीर्थयात्री पूजा आराधना कर प्रभु भोलेनाथ से खूब आशीर्वाद मांगे । आज विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन का बड़ा महात्म है । 
श्रावण मास की अमावस्या पर विशेष रूप से पितरों के लिए समर्पित रहती है । नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित जुगुल द्विवेदी कहते है कि प्रातः स्नान बाद पूजन , दान और पुण्य कर्मों से पितृ आत्माओं को शांति मिलती है । दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण करें । पीपल और तुलसी के पौधे का पूजन करे । पीपल की परिक्रमा करें । आज अमावस्या का खूब महत्व बताया गया है ।

घर घर जाकर लगा रहे “तोरण”

हरियाली अमावस्या के पावन दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे  लोग घर-घर जाकर तोरण द्वार लगा रहे । इस त्योहार को शुभ मानते हुए वे घर घर जाकर ‘तोड़न’ हर घर के द्वार पर लगाते और प्रसन्नता वस आप जो उपहार दे दे वह ग्रहण कर अगले घरों की ओर बढ़ जाते । अमरकंटक से दूर अमानाला ग्रामीण क्षेत्र से आए मनीष बैगा और सुनील वैगा ने बताया कि आज हरियाली अमावस्या का त्यौहार है,इस दिन यह बांस के पत्ते को द्वार द्वार पर लगाने से अच्छा (शुभ) होता है इसे तोरण भी कहते है ।
यह परंपरा आपसी सौहार्द, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*