छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रेत माफियाओं के पकड़े गए 56 वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध एफ. आई. आर. दर्ज*

****बिलासपुर ग्लोबल न्यूज सितेश तिवारी की रिपोर्ट*****
बिलासपुर, 22 जून 2025/कलेक्टर संजय अग्रवाल एंव एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर  विगत 16 जून 2025 को संयुक्त कार्रवाई की गई थी। संयुक्त कार्रवाई मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन एंव परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था l उक्त वाहनों  के विरुद्ध 10 पुलिस थानों  चौकियों मे जप्त किये गए 56 वाहनों के चालकों व मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसमे थाना सरकंडा मे 2 हाइवा वाहन, थाना सिविल लाइन मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना चकरभाटा मे 4 ट्रेक्टर मय ट्राली, जूनापारा चौकी मे 2 हाइवा, हिर्री थाना  02 ट्रेक्टरमय ट्राली, कोनी थाना मे 6 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना पचपेड़ी मे 7 हाइवा व 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना मस्तूरी मे 3 ट्रेक्टरमय ट्राली, थाना कोटा मे 11 ट्रेक्टरमय ट्राली एंव चौकी बेलगहना मे 1 पोकलेन मशीन 1 जे सी बी मशीन और 8 ट्रेक्टर मय ट्राली 1 ट्राली के चालकों/मालिकों वाहन मालिकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है।उक्त कृत्य मे संलिप्त वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खान एंव खनिज (विकास एंव विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 4(1),4(1क), 21 एंव भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारायें 303(2),3(5) के तहत एफ. आई.आर. दर्ज किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज, राजस्व एंव पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

Latest
*बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा डिजिटल इंडिया का बोझ व्यापारी क्यों उठाए?  लक्ष्मी नारायण* *आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत* *अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान*