Global news live
करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया*

*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट*****शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव विकासखंड कोटा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया! छात्रा कु विदुषी कक्षा बारहवीं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की! इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर निशुल्क पुस्तकें प्रदान की गई !
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  भगवती देवी सरपंच रही तथा अध्यक्षता  उत्तम जायसवाल चेयरपर्सन विकास समिति के द्वारा की गई प्राचार्य शैलेश कुमार पांडे ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया! अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए  उत्तम जायसवाल ने छात्रों को नियमित रूप से स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया ! इस अवसर पर सभी अतिथियों ने एक पेड़ माँ के नाम पर रोपित किया!
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता  शोभाराम पालके तथा आभार प्रदर्शन  पूनम सिंह रावत ने किया
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह जगत, समिति सदस्य  गुलशन कुमार,  शिव कुमार विश्वकर्मा, उप सरपंच  संतोष जायसवाल, शाला नायक अमरदास कुर्रे सहित पालक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे!

Latest news
*नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*