Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*निरीक्षक से आरक्षक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण*

*जीपीएम श्री कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*विधानसभा चुनाव के लिए जीपीएम पुलिस ने कसी कमर*

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के द्वारा आज दिनांक 22/9/2023 को निरीक्षक से आरक्षक स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों की चुनाव संबंधी प्रशिक्षण पुलिस नियंत्रण कक्ष में ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई। तथा चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही चुनाव हेतु समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहने हेतु बताया गया। अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव के दौरान क्या करना है क्या नही करना है के संबंध में जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ ही आदर्श आचार् संहिता का स्वयं तथा आम नागरिकों को पालन करने के संबंध में विस्तार से बताया गया ।

जिले में भय मुक्त वातावरण में निर्भीक निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए जाने हेतु प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। इस दौरान सेक्टर अधिकारियों, एफ एस टी/एस एस टी, वाहन चेकिंग में लगे स्टाफ को ड्यूटी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।


मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक वाडेगांवकर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीरा अग्रवाल, रक्षित निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Latest news
*जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल*