Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पूर्व मंत्री पहुंचे नर्मदा उद्गम *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक – राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया , पूर्व मंत्री पहुंचे नर्मदा उद्गम

राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भी नर्मदा मंदिर में किया पूजन और दर्शन

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ में आयोजित विधायक कप खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया , पूर्व मंत्री , राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह राजेंद्रग्राम कार्यक्रम में पहुंचे हैं । कार्यक्रम से पहले दोनों ही नेताओं ने अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के उद्गम मंदिर में पूजन , अर्चन बाद दर्शन किया और मां नर्मदा से देश और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की । पत्रकारों  से बातचीत में विक्रांत भूरिया ने कहा कि अमरकंटक पहुंचना और मां का दर्शन कर पाना सौभाग्य की बात है । मां नर्मदा पूरे मध्य प्रदेश को अपने जल से सींचती है । पूरे प्रदेश में सुख शांति रहे । जहां अन्याय हो रहा  वहां न्याय हो और जहां अन्याय हो रहा वहां मैया नर्मदा न्याय दिलाने का सत्बुद्धि दे । जयवर्धन सिंह ने प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि सभी साथियों का सहयोग मिला और मेरा भी सौभाग्य रहा कि मां नर्मदा जी का पूजन , दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ । विधायक द्वारा जो खेल महोत्सव का समापन किया जा रहा उसमें आए हुए है और हमारा सौभाग्य है कि मेरे पिता श्री दिग्विजय सिंह जी को भी इस क्षेत्र से मैया का आशीर्वाद प्राप्त रहा । ऐसे ही हम सब के साथ माई की कृपा बनी रहे । 
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान , पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को , पूर्व विधायक उमरिया अजय सिंह , शहडोल जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह , अनूपपुर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह , युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ,  एनएसयूआई अध्यक्ष रफी अहमद किदवई , सेवा दल अध्यक्ष डा  एहसान अली अंसारी ,  अमरकंटक नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , पार्षदगण तथा अमरकंटक मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीओ की उपस्थित रही ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*