Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जमीन का फर्जी वाड़ा करने में माहिर तहसील ऑफिस के बाबू का खेल वेंकट लाल*

*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट*बीस साल पुराने कब्जे की जमीन पर फर्जी पट्टे का मामला आया सामनें

कोटा तहसील में पूर्व में पदस्थ बाबू पर लगे गंभीर आरोप

करगीरोड (कोटा )- कोटा के   ग्राम पंचायत चंगेरी में कब्जे की जमीन पर फर्जी तरीके से पट्टा बना दिया गया, जिसका सनसनीखेज मामला सामने आया है, और यह गंभीर आरोप कोटा तहसील में पूर्व में पदस्थ रहे रसूखदार बाबू पर लगा है l इसके पहले भी कई आरोप लग चुके हैं।

पूरा मामला  कोटा जनपद पंचायत के ग्राम चंगोरी  के खसरा नं 408 हल्का नं 30 की 55 डिसमिल जमीन जो कि 2003 से वेंकट अग्रवाल के कब्जे में है, जिसमें चारों ओर कांटा तार लगाया था और एक चौकीदार के  लिए मकान भी बनाया था,और मुख्य द्वार पर लोहे का गेट भी लगाया था ,व  प्रकरण कोटा तहसील में चल रहा है।

लेकिन  कोटा तहसील कार्यालय में पूर्व पदस्थ सहायक ग्रेड 2 पर रहे लेखराम मरावी ने अपने परिजनों के नाम से जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा बना दिया गया और रिश्तेदारों  के नाम पर उक्त जमीन की फर्जी तरीके से पट्टा बनवा दिया है गौरतलब है की पट्टा जारी होने के समय में कोटा  में पदस्थ था, लेकिन सरकारी पद का लाभ लेते  हुए भी लेखराम मरावी ने परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर पट्टा बनवा लिया गया।

इस पूरे मामले की लिखित शिकायत वेंकट अग्रवाल नें कोटा एसडीएम ,तहसीलदार, आरआई, पटवारी ,से की है l

कब्जे कोटा थाने में यह प्रकरण पूर्व से लंबित है ,जो कि कब्जे की जमीन पर वेंकट अग्रवाल द्वारा लगाया गया, लोहे का गेट चोरी का मामला में एफआईआर दर्ज कराया गया था l

वहीं इस पूरे मामले में वेंकट अग्रवाल ने कहा कि यह जमीन बाईस वर्षो से मेरे कब्जे में है ,और इस जमीन में मेरे द्वारा कांटा तार लगाया गया था और झोपड़ी नुमा मकान बनाया था और एक बड़ा लोहे का गेट लगाया गया था जो चोरी करके ले गये थे चोरी हुए समान का मेरे द्वारा कोटा थाने में एफआईआर दर्ज कराया था।  वहीं कोटा में सरकारी पद  पर रहते हुए और सरकारी नियमों को अनदेखी कर लेखराम मरावी ने परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर पट्टा बनवा दिया गया है ,।

अवैध तरीके से व चालसाजी करते हुए कोटा तहसील में पूर्व में पदस्थ मरावी बाबू नें षडयंत्र पूर्वक इस फर्जी पट्टा अपने अपने माता-पिता  और परिवारिक सदस्यों के  नाम  से बनवा लिया है, जिसकी जांच के लिए लिखित शिकायत की गई है

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*