अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्थान का चयन*

अमरकंटक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्थान का चयन और सर्वे पूर्ण , मृदा परीक्षण जारी ।
*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज- श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है । सर्वे भी पूरा हो चुका है । वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चयनित स्थान का मृदा (मिट्टी) परीक्षण भी किया गया और सैंपल भी लिया गया । अमरकंटक प्रभारी उपयंत्री देवल सिंह बघेल ने बताया की वार्ड क्रमांक 07 माधव सरोवर के पास (बांधा) में ट्रीटमेंट प्लांट का स्थान का चयन किया गया है और मिट्टी परीक्षण अभी किया गया है , उसका सैंपल भी उनके इंजीनियर लिए । आगे का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है । आपने और बताया की एक बड़ी टंकी जमुना दादर वार्ड 15 में बनेगी , दूसरी टंकी गुम्माघाटी वार्ड 06 पर और तीसरी टंकी मेला ग्राउंड पास वार्ड 12 में बनेगी तथा जो पुरानी टंकियों से पानी की सप्लाई अभी हो रही है उनका भी उपयोग पाइप लाइन जोड़कर उपयोग में किया जाएगा । नर्मदा जल को ही उपयोग में पीने के लिए किया जायेगा । नर्मदा जल को शुद्ध और स्वच्छ करके पे जल में परिवर्तित (फिल्टर) कर अमरकंटक के सभी वार्डो के घरों में सप्लाई कर भेजा जायेगा । वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिस जगह बनना है उसकी मिट्टी परीक्षण और सैंपल लिया गया । सभी सर्वे भी पूर्ण कर लिया गया है ।अमरकंटक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का चयनित स्थान पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर परीक्षण और जांच हेतु कार्य किया जा रहा है उस समय पर खास तौर से नगर परिषद प्रभारी सीएमओ भूपेंद्र सिंह बघेल , प्रभारी उपयंत्री देवल सिंह बघेल , अमरकंटक पटवारी अश्वनी कुमार तिवारी , संत लवलीन महाराज , संत अखिलेश्वर दास , योगेश दुबे , आदि नगर वासीयो की उपस्थिति खास रही ।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*