Global news live
उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में लगाई पावन डुबकी *

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*एक भारत-श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण है महाकुम्भ : पीयूष गोयल*

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में लगाई पावन डुबकी

परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा सनातन धर्म : पीयूष गोयल

प्रयागराज। महाकुम्भ नगर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे। उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है। हमारा सनातन धर्म सुरक्षित है और यह देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सचमुच एक भावनात्मक क्षण है। महाकुम्भ में आने का सौभाग्य मिलना एक आशीर्वाद जैसा है। उन्होंने कहा कि यह भारत की सामूहिक भावना का अद्भुत उदाहरण है। अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग देश और विदेश से महाकुम्भ में आ चुके हैं, जिससे भारत की बढ़ती शक्ति का संदेश पूरी दुनिया में गया है।
  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं जब बेल्जियम में था, तब मुझे जानकारी मिली कि कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन महाकुम्भ आना चाहते हैं। मैंने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी यात्रा की व्यवस्था करवाई। इस अनूठे अनुभव के बाद वे बेहद उत्साहित थे। महाकुम्भ का यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश पूरे विश्व और देश तक पहुंचाएगा।
  इससे पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*