Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री राम के पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है-शिवरतन शर्मा*

****भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****/भाजपा सरकार में भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव की पुनर्स्थापना हो रही है- शिवरतन शर्मा*
   *श्री राम के पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है-शिवरतन शर्मा*

भाटापारा-प्रभु राम का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श हैं. उनके पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है.   
  भारत रामराज की तरफ बढ़ गया है.डबल इंजन की भाजपा सरकार में भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव की पुनर्स्थापना हो रही है।
   उक्त बातें शुक्रवार को भाटापारा में आयोजित त्रि-दिवसीय ‘राष्ट्रीय रामायण मेला’  उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कही..
   शिवरतन शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम, जिन्हें श्रीराम या भगवान राम भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के महानतम और आदर्श पुरुषों में से एक माना जाता है। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। श्री राम का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और धर्म का पालन करना चाहिए। उनका चरित्र हमें सच्चाई, ईमानदारी और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि त्रेता में अवतरित भगवान राम का जीवन मूल्य आज के समय की आवश्यकता है। भगवान राम का आदर्श भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करता है। बगैर किसी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विषमताओं के प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करना ही भगवान राम के जीवन का संदेश है।
     शिवरतन शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान में एकल परिवार में पलने वाले बच्चों में रिश्तों की महत्ता, सामाजिक मर्यादा एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। हमारी सनातन आस्था को समेटे इस मेले के आयोजन से जुड़े समस्त आयोजकों का आभार।

Latest news
*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न* *ऑनलाइन डायवर्सन कार्य अधर मे* *नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ* *अमृत मिशन 2,0 मे बड़ा घोटाला* *अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा वाहन हुआ क्षतिग्रस्त* *अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ* *प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक* *दुर्गम वनांचलों तक पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने गंभीर बीमारियों की पहचान से इलाज सुनिश्चित किया* *गंगा सप्तमी पर भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई पुण्य की डुबकी*