Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*लालपुर क्षेत्र में सपेरों से छुड़ाए गए सांप , जंगल में छोड़े गए*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर लालपुर क्षेत्र में एक सपेरा जिंदा सांप को लेकर ग्रामीण जानों को सपेरा का खेल , प्रदर्शन दिखा रहा था । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के सर्प विशेषज्ञ भास्कर वरमे को इसकी खबर मिली तो उन्होंने तत्कार अपने वालेंटियर सतेंद्र कुमार तथा बीट गार्ड डी डी सोनवानी को सूचित किया । सूचना पाते ही सभी मौके पर पहुंच सपेरा को रोका गया ।
भास्कर वरमे से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुछ सपेरे क्षेत्र लालपुर  में सांपों का प्रदर्शन कर रहे थे जिनको पकड़ा गया । उनके पास से जिंदा सांपों को जब्ती बनाकर मौका पंचनामा बनाया गया और सांपों को सुरक्षित उनके आश्रय स्थल जंगल में छोड़ दिया गया ।
अमरकंटक क्षेत्र में सर्प विशेषज्ञ भास्कर वरमे से  चर्चा दौरान उन्होंने बताया कि अमरकंटक में हमारे अनेक वालेंटियर है जिनमें सक्रिय वरुण उपाध्याय जो अमरकंटक क्षेत्र में सर्प से संबंधित जैसे किसी के घर , बाड़ी आदि में निकल जाने से इन्हें बुलाकर सांप को पकड़वा कर उसके आश्रय स्थल जंगलों के बीच विचरण हेतु छोड़ दिया जाता है । इस वर्ष बरसात के समय लोगों के घरों से दर्जनों सांप पकड़कर जंगल में विचरण हेतु छोड़ा गया है । ताकि सभी सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया , ताकि वे स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकें ।

Latest news
*यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात*