Global news live
कोरबा

कोरबा आकाशी बिजली चमकने से 23 मवेशियों की मौत

एकाएक बदला मौसम बारिश के साथ गिरी गाज पेड़ के नीचे खड़े 23 मवेशियों की मौत

दिब्येन्दु मृधा ब्यूरो चीफ कोरबा@

कोरबा – मई के माह में गुरुवार से नौतपा शुरू हो चुका है,वहीं दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी बारिश शुरू हो गई। इस बीच तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली भी चमक रही थी,जिसने जमकर कहर बरपाया है। कोरबा विकासखंड अंतर्गत बालको थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक साथ 23 मवेशियों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि यह सभी मवेशी चरने के लिए गए हुए थे। इस दौरान बारिश होने पर मवेशी एक पेड़ के नीचे रुके हुए थे।पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और सभी 23 मवेशी की मौत हो गई। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक सोनपुरी में इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं। 23 मवेशियों की मौत हो जाने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं बेमौसम बारिश होने से निश्चित तौर पर जहां मवेशियों की मौत हुई है तो वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई। बेमौसम बारिश होने से अब बीमारी का भी खतरा मंडरा रहा है।
आकाशीय बिजली से 23 गोवंशओ की मौत जिसमें 16 बैल 1 बछिया 5 गाय,1 भैंस पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई ।
जानकारी लगते ही ग्रामवासी एवं मवेशी मालिक मौके पर पहुंच गए हैं, वही प्रशासनिक दल से तहसीलदार द्वारा पंचनामा की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Latest news
*भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक*