छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*24 जनवरी माता का जागराता व सम्मान समारोह*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज चंद्र कुमार निर्णेजक की  रिपोर्ट*

मोपका में 24 को भव्य माता का जागराता व सम्मान समारोह
10वें वर्ष में प्रवेश करेगा सामाजिक सरोकार से जुड़ा आयोजन
(बिलासपुर) शहर के मोपका  में शनिवार 24 तारीख की शाम पुलिस चौकी के सामने भव्य माता का जागराता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद  समाजसेवी मोहन श्रीवास द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। यह आयोजन इस वर्ष अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक नई पहल के तहत “हर समाज की दान पेटी” की शुरुआत की जाएगी, जिसके माध्यम से एकत्र राशि का उपयोग किसी निर्धन परिवार को धोती-कपड़ा की जगह सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करने में किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवार को वास्तविक सहारा मिल सके।
इस मानवता-प्रधान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन तथा क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में छॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अमलेश नागेश, संतोष निषाद (छोटू), कॉमेडियन दूजे निषाद (ढोलढोल) एवं छत्तीसगढ़ी के जॉनी लीवर  विनोद नेताम अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।
वहीं लोककला मंच के सुप्रसिद्ध गायक चंदन यादव द्वारा माता का जागराता प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों में पार्षद मोहन श्रीवास के साथ उनके सहयोगी मनोज यादव, ननकू, सुनील यादव, सुखसागर , साखन दर्वे , चंद्र कुमार निर्णेजक,गिरीश  कैवत सहित पूरी टीम जुटी हुई है और आयोजन को भव्य व यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Latest
*अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए*