Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सरयू साहित्य ने दिया राशि त्रिवेदी को मेघा सम्मान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****गौरवपूर्ण उपलब्धियों योगदानों का स्मरण अभियान*
*सरयू साहित्य ने दिया राशि त्रिवेदी को मेघा सम्मान*
भाटापारा 23 मार्च/उपलब्धियों को उत्साह मिलता है प्रतिभाओं को गरिमामय स्थान मिलता है जब उसमें प्रोत्साहन के पुट समा जातें है और यह प्रोत्साहन महज प्रतिभाओं के पल्लवन का ही कारक नही बनते अपितु दूसरों के लिए भी प्रेरणा का सबब साबित होतें है जिससे समाज मे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल निर्मित होता है, रचनात्मक कार्यों मे निरंतर सक्रिय सरयू साहित्य परिषद द्वारा इसकी महत्ता समझते हुए प्रोत्साहन एवं सम्मान को एक अभियान का रुप प्रदान किया गया है।
___________________________
उपलब्धि स्मरण का अहम अभियान
___________________________
सरयू साहित्य परिषद द्वारा स्थानीय यज्ञ शाला नाका नंबर एक मे विगत दो वर्षों से प्रत्येक रविवार को संध्या चार बजे मानस गान आख्यान का अनुष्ठान किया जा रहा है,अनुष्ठान की इस कड़ी मे एक नया आयाम जोड़ते हुए परिषद द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं की उपलब्धियों का स्मरण एवं उन्हे सम्मानित किए जाने का अभियान प्रारंभ किया गया है जिसके तहत अब तक विविध क्षेत्रों के प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है।इस संबंध मे जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा बताया गया कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
___________________________
राशि त्रिवेदी को दिया गया मेघा सम्मान
___________________________
उपलब्धि स्मरण अभियान की अगली कड़ी के रुप मे मेघावान विद्यार्थी राशि त्रिवेदी को परिषद द्वारा मेघा सम्मान से सम्मानित किया गया,यज्ञशाला नाका नंबर एक मे मुकेश शर्मा के सफल संचालन पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा यज्ञाचार्य कन्हैयाधर दीवान,कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अटल त्रिवेदी सहित सामाजिक जनों की गरिमामय उपस्थिति मे आयोजित सम्मान समारोह मे मानस पठन की संपन्नता तथा,अतिथि स्वागत की कड़ी पूर्ण होने के उपरांत राशि त्रिवेदी की महत्वपूर्ण उपलब्धि राष्ट्रीय छात्र संसद मे छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व सहित उनके विभिन्न रचनात्मक योगदानों का स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर राशि त्रिवेदी को मेघा सम्मान से सम्मानित किया गया।
___________________________
अतिथियों द्वारा आशीर्वचन की कड़ी
___________________________
सम्मान की कड़ी संपन्न होने के उपरांत उदबोधन एवं आशीर्वचन की कड़ी मे मुख्य अतिथि सुशील शर्मा द्वारा राशि त्रिवेदी के गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी गयी, राशि त्रिवेदी की माता स्वर्णलता त्रिवेदी द्वारा बिटिया के परिश्रम एवं प्रतिभा प्रकाश डाला गया,कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अटल त्रिवेदी सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा उपाध्यक्ष कविता शर्मा द्वारा भी राशि त्रिवेदी की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं दी गयी।हनुमान लला के पूजन अर्चन जयकारे तथा प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। आयोजन मे पं दुर्गा प्रसाद तिवारी,हरिहर शर्मा,लक्ष्मीधर दीवान,राजा त्रिवेदी,अनिल ओझा,सचिन्द्र शर्मा, देवेश पाण्डेय पं जुगल किशोर तिवारी, सरिता रानी शर्मा,किरण उपाध्याय,किशोरी दीवान,आदि की अहम भागीदारी रही।

Latest news
*भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक*