
*छत्तीसगढ़ डिग्री इंजीनियर्स एसोसिएशन एवम संयुक्त अभियंता संघ के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाया गया अभियंता दिवस समारोह*

*कोटा ग्लोबल न्यूज*
अभियंता दिवस समारोह को यादगार बनाने में रक्त दान शिविर, बिलासा ब्लड बैंक के माध्यम से किया गया।
बिलासपुर जिले के कोटा सिंचाई विभाग के एसडीओ आर पी साहू को उत्कृष्टता पुरुस्कार से नवाजा गया

)भारत रत्न सर मोक्ष गुण्डम विश्वेश्वरैया, अभियंता दिवस रायपुर में कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 9.45 भारत रत्न सर मोक्ष गुण्डम विश्वेश्वरैया चौक रायपुर सिविल लाइंस के मूर्ति में माल्यार्पण कर उनके अमूल्य योगदान को अभियंताओं कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा याद किया गया,सर एम वी विश्वेश्वरैया के जीवन पर आधारित छोटे छोटे प्रेरक प्रसंग बताए गए ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेश नितिन त्रिवेदी द्वारा अभियंताओं को राष्ट्र निर्माण में सबसे अग्रणी सिपाही बताया गया तथा अभियंताओं का उत्साह वर्धन किया गया, रायपुर महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम रायपुर सभापति प्रमोद दुबे की, उपस्थिति,अभियंताओं द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन भी बिलासा ब्लड बैंक के माध्यम से किया गया।एवम सभी अभियंताओं द्वारा रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया, रात्रि के दूसरे पाली के कार्यक्रम में। मुख्य अतिथि डॉ मुकेश कुमार वर्मा , अध्यक्षता डॉ एन व्ही रमनाराव एवं विशिष्ट अतिथि इंजी. हेमंत कुमार वर्मा , इंजी. कमल सराड़ा की उपस्थित मे समय सुगम संगीत कार्यक्रम, क्विज कंपीटीशन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में उपस्थित अभियंताओं द्वारा अनेक मनमोहक प्रस्तुति दी गई

। इंजीनियर यू. के. सूरज .द्वारा मधुर गीत प्रस्तुति दी गई, छग डिग्री इंजीनियर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव इंजीनियर मनीष राठौर द्वारा अभियंताओं के विषय पर स्व रचित मनमोहक कविता पाठ किया गया, कार्यक्रम में उनके उद्बबोधन तथा उक्त कविता की सराहना की गई। कार्यक्रम में इंजीनियर आर पी साहू को उत्कृष्टता पुरुस्कार भी दिया गया।तथा इंजीनियर सुरेश को बेस्ट इंजीनियर ऑफ द ईयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में छ ग डिग्री इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से संरक्षक इंजीनियर एन आर चौधरी,प्रांताध्यक्ष इंजीनियर शांतनु विश्वास,प्रांतीय महासचिव इंजीनियर मनीष राठौर,इंजीनियर आर पी साहू,इंजीनियर आर एल धीवर,इंजीनियर प्रिंस अवधिया,इंजीनियर भाविन देवांगन उपस्थित रहे।
