Global news live
पंखाजूर

*पखांजूर में कांग्रेस द्वारा बूथ चलो अभियान की शुरुआत :-“*

*पखांजूर में कांग्रेस द्वारा बूथ चलो अभियान की शुरुआत :-“*

//बिप्लब कुण्डू-की रिपोर्ट//

*कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा के नेतृत्व में हुआ अभियान की शुरुआत*

*बूथ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पदाधिकारियों में भरा गया जोश*

पखांजुर ग्लोबल न्यूज़
पखांजूर ब्लॉक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा के नेतृत्व में पखांजूर ब्लॉक के बूथों में बूथ चलो अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान कांग्रेस पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने और उनकी समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ कई बिंदुओं पर भविष्य के लिए रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है ।

इस अभियान के तहत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा ने पखांजूर के बूथ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया । इसके साथ ही, उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए भविष्य की योजना बनाने के लिए भी संगठनात्मक रणनीति को तैयार किया है। श्री साहा ने बताया की इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करने का प्रयास करेगी और विधायक अनूप नाग के नेतृत्व में पुरे अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

Latest news
*क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि* *पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन* *कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता 10 जून से संभाग दौरे पर* *पुरुषोत्तम अधिमास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन* *सीमांकन के लिए ग्रामीणों को महीनों घुमाने का आरोप एवं पत्रकार से दुर्व्यवहार* *बिना अनुमति वन भूमि पर बना दी सड़क, 2005 के हजारों पौधों का हिसाब कौन देगा?* *KPL फाइनल में पहुंचे  शिवरतन शर्मा युवा खिलाड़ियों में भरा जोश*  *पुलिस अधीक्षक पंकज  ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण* *कोण्डागांव पुलिस के द्वारा लगाया गया सहयोग चौपाल* *4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन*